प्रशिक्षु नवआरक्षकों ने ली संविधान दिवस पर शपथ

रीवा। 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान को अंगीकृत किया गया था । और इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर पुलिस प्रशिक्षण शाला रीवा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उप पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में संस्थान के समस्त अधिकारीगण, स्टाफ सदस्य एवं प्रशिक्षणार्थियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ ली। इस अवसर पर श्री मिश्रा ने संविधान की प्रस्तावना का महत्व और नागरिकों के मौलिक अधिकारों , मानवाधिकारों तथा कर्तव्यों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को कानून के प्रति निष्ठावान रहकर जनसेवा के आदर्श सिद्धांतों पर कार्य करने की प्रेरणा दी।

गौरतलब है कि ,एडीजी (प्रशिक्षण) राजा बाबू सिंह के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन के नेतृत्व में पुलिस प्रशिक्षण शाला रीवा में 93वें नवआरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र 2025-26 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएँ दिनांक 24 नवंबर से सुचारू रूप से संपन्न हो रही हैं।

Next Post

राजनीतिक दलों के लोगों को बीएलओ सहायक न बनाया जाये : अजय सिंह 

Wed Nov 26 , 2025
सीधी। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि प्रदेश में चल रही एसआईआर की संवेदनशील प्रक्रिया संदेह में गिर गई है| इसमें जन अभियान परिषद और बाहरी संगठनों के लोगों की नियुक्तियां बीएलओ सहायक के रूप में की जा रही है| इससे सम्पूर्ण प्रक्रिया पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लग […]

You May Like