पन्ना नाका व पतेरी में चला विशेष सफाई अभियान

सतना: मानसून पूर्व तैयारियों के अंतर्गत नगर पालिक निगम सतना द्वारा पन्ना नाका एवं पतेरी क्षेत्र में नाले की विशेष सफाई कराई गई। अभियान के दौरान नाले में जमा गाद, प्लास्टिक कचरा एवं अन्य अवरोधों को हटाकर जल प्रवाह को सुचारु किया गया तथा जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाया गया।

डॉ. शेर सिंह मीना,आयुक्त नगर पालिक निगम के निर्देशन में एवं स्वास्थ्य अधिकारी अरविन्द प्रताप सिंह के नेतृत्व में जेसीबी एवं डंपर की सहायता से नाले की गहन सफाई कराई गई। सफाई के दौरान निकाली गई गाद एवं कचरे का तत्काल निस्तारण भी सुनिश्चित किया गया।

निगमायुक्त श्री मीना ने बताया कि बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या से बचाव के लिए शहर के प्रमुख नालों एवं नालियों की सफाई प्राथमिकता के आधार पर कराई जा रही है। मानसून पूर्व विशेष सफाई अभियान निरंतर चलाया जा रहा है, जिससे जलभराव की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण के साथ शहर की स्वच्छता एवं जल निकासी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

Next Post

तलाक के बाद फिर साथ दिखे ईशा देओल और भरत तख्तानी, लंच आउटिंग की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

Tue May 26 , 2026
अभिनेत्री ईशा देओल फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर छाईं हुई हैं। हाल ही में ईशा देओल को खास दोस्तों के साथ लंच आउटिंग पर देखा गया। बॉलीवुड के एवरग्रीन कपल धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी अभिनेत्री ईशा देओल फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को […]

You May Like