इंदौर: चंदननगर थाना क्षेत्र में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है. पुलिस ने बिना नंबर के वाहन में निर्दयता से गाय के बछड़ों को भरकर ले जा रहे तीन आरोपियों को पकड़ा है.
थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे नावदा पंथ ब्रिज के नीचे चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर वाहन को रोका था.
जांच में पाया कि वाहन के पीछे की ओर पांच गाय के बछड़ों को ठूंस-ठूंसकर भरा था. इस मामले में फरियादी की रिपोर्ट पर चंदननगर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पवन चौहान, श्रवण चौहान और रवि रघुवंशी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
