रूस ने भारत को ड्रोन के क्षेत्र में सहयोग के लिए किया आमंत्रित : अलीखानोव

रूस ने भारत को ड्रोन के क्षेत्र में सहयोग के लिए किया आमंत्रित : अलीखानोव

नयी दिल्ली, 11 सितंबर (स्पुतनिक/वार्ता) रूस के उद्योग एवं व्यापार मंत्री एंटोन अलीखानोव ने कहा कि रूस मानवरहित परिवहन प्रणाली (ड्रोन) के क्षेत्र में भारतीय साझेदारों के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है। श्री अलीखानोव ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में एक औद्योगिक मंच पर कहा, “हम मानवरहित परिवहन प्रणालियों के क्षेत्र में सहयोग पर विचार करने का प्रस्ताव रखते हैं। यह क्षेत्र हमारे देश में तेजी से विकसित हो रहा है। नए समाधान उद्योग, ऊर्जा, कृषि, हवाई फोटोग्राफी एवं मानचित्रण, तथा माल ढुलाई में व्यापक रूप से उपयोग किए जा रहे हैं।”

रूसी मंत्री ने कहा कि रूस हवाई क्षेत्र नियंत्रण प्रणालियां विकसित कर रहा है जो निकट भविष्य में मानवरहित हवाई परिवहन के प्रबंधन का आधार बनेंगी। इनोप्रोम.इंडिया की पहली अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक प्रदर्शनी बुधवार को नयी दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले शुरू हुई। तीन दिवसीय इस आयोजन में रूस और भारत की 120 से अधिक कंपनियां अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं|

.....

Next Post

मोदी की तीन दिन में पुतिन, जिनपिंग, पेजेशकियन सहित कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक

Fri Sep 11 , 2026
नयी दिल्ली, 11 सितम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार से रविवार तक कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों और सरकारों तथा अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। श्री मोदी आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेस के साथ वार्ता […]

You May Like

मनोरंजन