मूंग खरीदी में अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन

सलकनपुर। मूंग खरीदी केंद्रों पर टोकन वितरण में अनियमितताओं और किसानों को हो रही परेशानियों के विरोध में शनिवार को सलकनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुतला दहन किया.

प्रदर्शन का नेतृत्व आदिवासी कांग्रेस के महासचिव एवं मंडलम अध्यक्ष विपत सिंह उईके एवं किसान कांग्रेस महासचिव अनिरुद्ध दुबे ने किया. उन्होंने कहा कि मूंग खरीदी व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित हो चुकी है. यदि सरकार ने शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो कांग्रेस किसानों के हित में आंदोलन को और व्यापक रूप देगी.

अनिरुद्ध दुबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और अन्नदाताओं के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा.इस अवसर पर करण सिंह राजपूत, माखन सिंह काकरिया एवं बालकिशन रघुवीर उईके सहित कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया. प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि मूंग खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए, पात्र किसानों को समय पर टोकन उपलब्ध कराए जाएं तथा उनकी उपज की बिना किसी भेदभाव के खरीदी सुनिश्चित की जाए.

पुलिस ने पुतला छीना, कार्यकर्ताओं से हुई झड़प

बुधनी. मूंग फसल की खरीदी में हो रही देरी तथा खाद की समस्या को लेकर शनिवार को किसान कांग्रेस ने क्षेत्र के महूकला और देवगांव में प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन करने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने रोक दिया. पुतले छीने जाने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कुछ देर तक झड़प की स्थिति भी बनी. प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगेश राजपूत, किसान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, हरीश मीणा, हरीश मालवीय, संजय शर्मा, सौरभ दुबे, पुरुषोत्तम मीणा, ओपी मालवीय, सुशील मीणा, हेमंत वर्मा, संतोष यादव, दीपक परसोन, बालवीर चौहान, सुरेश कुमरे, प्रकाश दायमा, ब्रजलाल बानिया, सुनील मीणा, गोविंद आंकरे, जीवन मीणा, राजाराम मीणा आदि उपस्थित थे.

 

 

Next Post

आस्था में डूबी महिलाओं की ज्वेलरी लूट ले गई आगरा से आई गैंग

Sun Jul 19 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान चोरों ने खूब हाथ साफ किए। चोर आस्था में डूबी महिलाओं की ज्वेलरी लूट ले गए। रथयात्रा के दौरान दाल बाजार में महिला का मंगलसूत्र चोरी हो गया। एक महिला का कान का बाला गायब हो गया। थाना इंदरगंज पहुंची पीड़िताओ ने […]

You May Like