ग्वालियर: ग्वालियर में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान चोरों ने खूब हाथ साफ किए। चोर आस्था में डूबी महिलाओं की ज्वेलरी लूट ले गए। रथयात्रा के दौरान दाल बाजार में महिला का मंगलसूत्र चोरी हो गया। एक महिला का कान का बाला गायब हो गया। थाना इंदरगंज पहुंची पीड़िताओ ने रपट लिखाई है। वहीं पुलिस ने देर रात तक मोबाइल चोर सहित 11 लुटेरे पकड़े हैं। आगरा से आयी गैंग ने ग्वालियर की जगन्नाथ रथ यात्रा में लूट के लिए निशाना लगाया था । गैंग ने अपनी करतूत को पुलिस के सामने खुद कबूला है कि वे श्रद्धालुओं की जेब काटने आये थे।
Next Post
बाइक चोरी के नाबालिग आरोपी को किया गिरफ्तार
Sun Jul 19 , 2026
भैरुंदा। पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए चोरी गई बाइक बरामद करते हुए बाल अपचारी को हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार ग्राम जोगला निवासी भगवत हरियाले ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 जुलाई की सुबह उन्होंने अपनी बाइक डॉक्टर राय […]
