सिंगरौली: बैढ़न के पचौर स्थित डाईट में दो दिवसीय फ्लैन प्रशिक्षण आज से आरंभ हुआ। लेकिन यह प्रशिक्षण अव्यवस्थाओं के भेंट चढ़ गया। जिसकी शिकायत प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों ने डीपीसी से की है।दरअसल पचौर डाईट में फ्लैन का प्रशिक्षण चल रहा है। यह दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण ब्लॉकस्तरीय है। जहां बीआरसीसी को सभी व्यवस्थाओं का जिम्मा सौपा गया है।
प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों ने बताया कि प्रशिक्षण केन्द्र में पेयजल की व्यवस्था नही थी। जिसके कारण कई शिक्षक बीमार होने लगे। जिसकी जानकारी बीआरसीसी को दी गई। इसके बाद शिक्षको ने डीपीसी को अवगत कराया। डीपीसी ने बीआरसीसी को कूलर एवं पानी की व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है।
