
*जिलाध्यक्ष राजौरिया ने मुखर्जी भवन में ली कई बैठकें*
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी महानगर ग्वालियर द्वारा संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत महासंगोष्ठी अटल सभागार, जीवाजी यूनिवर्सिटी में 25 जनवरी को आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव संबोधित करेंगे। महासंगोष्ठी सफल बनाने को लेकर आज मुखर्जी भवन में दिन भर अनेक बैठकों का दौर चला। इन बैठकों मे भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने बैठकों में संविधान गौरव अभियान को लेकर योजना बनाई। बैठक में नेताजी सुभाषचंद बोस की जन्म जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने बैठकों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया। उनके जन्म से लेकर परिनिर्वाण तक कांग्रेस ने कभी उनको महत्व नहीं दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के नाम पर वोट लेकर राजनीति करने वाली कांग्रेस ने बाबा साहब को भारत रत्न से भी सम्मानित नहीं किया।कांग्रेस ने सदैव बाबा साहेब के योगदान को दबाकर रखा और उनको कभी भी उचित सम्मान नहीं दिया। जबकि भाजपा ने हमेशा उनके काम को सम्मान दिया.
