
ग्वालियर। वीरपुर बांध बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव सुग्रीव सिंह ने बताया कि वीरपुर बांध को आज दोपहर 1 बजे बगैर जनता की जानकारी के खोल दिया गया जिससे नाले के किनारे कई गरीब बस्तियों में पानी भर गया। बांध के गेट खोलने का कारण पूछने पर इंजीनियर ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। यहां पर कुछ बड़े-बड़े रिसॉर्ट और गार्डन बन गए हैं। कुछ मिल और फैक्ट्री में पानी भर गया था इसलिए उन्होंने इरीगेशन और नगर निगम के अधिकारियों से मिलकर यह बांध खुलवाया था। दोपहर 1 बजे खोलने के बाद यह रात 9:15 बजे आज इसको बंद कर दिया गया। इसके बीच में कई गरीब घरों के नाले के किनारे की जो बस्तियां थी, उनमें पानी भर गया। अभी भी रात 9:15 बजे जब बंद किया गया तो हजारों की तादाद में लोग यहां उपस्थित थे। लालाराम कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, अजय कुशवाहा, रमेश बघेल आदि उपस्थित थे।
