तेज गति से देर रात तेज डीजे बजाने पर कार्रवाई

इंदौर: शहर में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती के तहत पुलिस ने देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने पर कार्रवाई की है. एरोड्रम थाना क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान निर्धारित सीमा से अधिक साउंड बजाए जाने पर पुलिस ने डीजे संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.एरोड्रम थाना प्रभारी वरुण सिंह भाटी ने बताया कि छोटा बांगड़दा रोड स्थित अमृत ग्रीन गार्डन में रात के समय शादी समारोह चल रहा था.

इसी दौरान तेज डीजे साउंड की शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. जांच के दौरान पाया गया कि डीजे निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक तेज आवाज में बजाया जा रहा था. पुलिस ने मौके पर मौजूद डीजे संचालक से अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे, लेकिन देर रात तेज साउंड बजाने की वैध अनुमति नहीं पाई गई. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया. पुलिस ने आयोजकों और डीजे संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

तेलंगाना में ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान जारी

Sun Dec 14 , 2025
हैदराबाद, 14 दिसंबर (वार्ता) तेलंगाना में ग्राम पंचायत (जीपी) चुनावों के दूसरे चरण में रविवार को मतदान हो रहा है। मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे शुरू हुई और अपराह्न एक बजे तक चलेगी। इसके बाद अपराह्न दो बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। नतीजों की घोषणा शाम को […]

You May Like