कलेक्टर ने 3 आदतन अपराधियों को दिए जिला बदर के आदेश

रीवा, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने 3 आदतन अपराधियों को जिला बदर के आदेश दिए हैं. इन्हें रीवा सहित मैहर, सतना, सीधी, मऊगंज तथा सिंगरौली जिले की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष की अवधि के लिए बाहर रहने के आदेश दिए गए हैं. यह कार्रवाई मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 के तहत की गई है. इसी तरह कलेक्टर ने 8 आदतन अपराधियों को उनके निवास के थाने में एक साल तक प्रत्येक 15 दिन में हाजिरी देने के आदेश दिए हैं. यह कार्रवाई मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 (1) (क) के तहत की गई है. पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के प्रतिवेदन के आधार पर जिला बदर तथा थाने में हाजिरी देने की कार्रवाई की गई है.

जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार चुन्नू प्रजापति उर्फ दुर्गेश पिता सोमेश्वर प्रजापति आयु 22 वर्ष निवासी कोरियान मोहल्ला रीवा को जिला बदर के आदेश दिए गए हैं. यह आदतन अपराधी अभी केन्द्रीय जेल रीवा में निरूद्ध है. जेल से रिहा होने के दिनांक से एक वर्ष तक के लिए इसे जिला बदर किया गया है. अंजनी माझी पिता तेजबली माझी आयु 35 वर्ष निवासी ग्राम ददरी तथा मनीष कोल उर्फ कोक्को पिता राजू कोल आयु 24 वर्ष निवासी ललपा रीवा को भी जिला बदर किया गया है. कलेक्टर ने बताया कि इन अपराधियों के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं. इनके विरूद्ध कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई लेकिन इनकी आपराधिक गतिविधियों में कमी नहीं आई.

8 अपराधियों को थाने में देनी होगी हाजिरी

कलेक्टर ने बताया कि 8 अपराधियों के विरूद्ध थाने में एक वर्ष तक हर 15 दिवस में हाजिरी देने के आदेश दिए गए हैं. जारी आदेश के अनुसार दीपक पाण्डेय उर्फ भुल्ली पिता स्वर्गीय ओंकारनाथ पाण्डेय आयु 35 वर्ष निवासी मझगवां, अमि?त सिंह चौहान पिता अंतिम सिंह चौहान आयु 23 वर्ष निवासी जतरी डभौरा, बबुलिया उर्फ तुलसी रावत पिता किशोर रावत आयु 43 वर्ष निवासी ग्राम चोरहटा रीवा तथा विकास सिंह पटेल उर्फ बेटू पिता अशोक सिंह पटेल आयु 32 वर्ष निवासी ग्राम नरौरा को एक साल तक थाने में हाजिरी के आदेश दिए गए हैं. इसी तरह जितेन्द्र उर्फ जीतू कुशवाहा पिता स्वर्गीय राममनोहर कुशवाहा आयु 34 वर्ष निवासी ग्राम बैजनाथ, आशीष कुमार पाठक उर्फ पिंटू पिता स्वर्गीय शोभनाथ पाठक आयु 46 वर्ष निवासी नौवस्ता, राहुल पाण्डेय पिता जगमोहन पाण्डेय आयु 38 वर्ष निवासी ग्राम भिटवा तथा अंकित कुमार दीपांकर पिता रामसिया दीपांकर उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 7 पचामा त्योंथर को भी एक वर्ष तक हर 15 दिन में थाने में हाजिरी के आदेश दिए गए हैं. इन सभी अपराधियों के कृत्यों से आमजनता के मन में भय व्याप्त था लोक शांति को बनाए रखन के लिए यह कार्रवाई की गई है.

Next Post

​करवा चौथ के पावन पर्व पर दमोह पुलिस की शानदार पहल की पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) द्वारा महिलाओं व उनके पतियों को हेलमेट वितरित कर दिया "सुरक्षा का उपहार

Thu Oct 29 , 2026
दमोह। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन में यातायात नियमों के प्रति चेतना जागृत करने के उद्देश्य से दमोह पुलिस द्वारा निरंतर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में करवा चौथ के अवसर पर पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) की विशेष पहल पर […]

You May Like