करहिया में लगा जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर

ग्वालियर। भितरवार विकासखंड की ग्राम पंचायत करहिया में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया गया। शिविर में लगभग 300 ग्रामीणों ने शामिल होकर अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। शिविर में कुल 153 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से लगभग 50 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष प्रकरणों में समय-सीमा निर्धारित कर निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इसके साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी भी ग्रामीणजनों को दी गई।

अनुविभागीय अधिकारी भितरवार संजीव जैन ने शिविर में उपस्थित होकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और इनके निराकरण के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी भी शामिल हुए और अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों के निराकरण की कार्रवाई की। शिविर में ग्रामीणों के आधार कार्ड बनाने का कार्य भी किया गया। आधार कार्ड बनाने के लिये कुल 47 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से शिविर में ही 44 आवेदन पत्रों का निराकरण किया गया। इसके साथ ही 32 प्रकरणों में आधार ई-केवायसी का कार्य भी किया गया। जन समस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं के संबंध में आवेदन दिए।

Next Post

मकान में भीषण आग लगने से घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक

Sun Jun 15 , 2025
ग्वालियर। डबरा शहर के अमरपुरा खेड़ी जिओ टावर के पास एक मकान में भीषण आग लगने से घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर से नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी अज्ञात बताया […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।