मंत्रियों की बैठक: सोड़वा परियोजना से हर घर तक पहुंचेगा जल

अलीराजपुर।आज मंत्रालय में जल संसाधन विभाग के केबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट से मंत्री नागर सिंह चौहान ने मुलाकात की। यह बैठक एक घंटे से अधिक समय तक चली, जिसमें राज्य मंत्री दिलीप अहीरवार और जल संसाधन विभाग के प्रमुख अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में अलीराजपुर जिले में चल रहे जल स्रोत निर्माण कार्यों और आगामी परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मंत्री चौहान ने जिले के बचे हुए गांवों तक सोड़वा परियोजना के माध्यम से पानी पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। इसके अंतर्गत हर गांव, फलिये और प्रत्येक घर तक नल से जल आपूर्ति सुनिश्चित करने की योजना बनाई गई है। साथ ही, तालाब और कुओं के निर्माण, और शेष गांवों में जल स्रोतों की व्यवस्था को शीघ्र पूरा करने पर भी चर्चा हुई। इन योजनाओं का उद्देश्य जिले के किसानों को उन्नत कृषक बनाकर उन्हें कृषि लाभ से जोड़ना है। मंत्री सिलावट ने आश्वस्त किया कि अलीराजपुर जिले में जल स्रोत विकास के कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

Next Post

5 माह बाद भी नहीं हुआ भुगतान, किसानों ने कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार 

Tue May 27 , 2025
जबलपुर। समर्थन मूल्य पर हुई धान खरीदी के लगभग 5 माह बाद भी किसानों को भुगतान नहीं होने को लेकर कटंगी के कुछ किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने आवेदन देकर शीघ्र ही भुगतान करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय किसानो ने कंटगी सोसायटी के प्यासी वेयर हाउस […]

You May Like