जबलपुर: पनागर पुलिस ने अवैध हथियार के कारोबार मे लिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर 5 चाईना चाकू जप्त किये गये हैं।थाना प्रभारी पनागर उप पुलिस अधीक्षक विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि मौलाना अब्दुल कलाम स्टेडियम के पीछे चाकू बेचने की फिराक में खड़े राज उर्फ काशी बर्मन 20 वर्ष निवासी चंद्र नगर बिसेंदी पनागर को पकड़ा गया जो तलाशी लेने पर हाथ में लिये हुये थैले के अंदर 5 चायना चाकू रखे मिला, चाकू के सम्बंध मे पूछताछ करने पर अभिषेक उर्फ छिंगा पटेल निवासी महाराजपुर अधारताल से चाकू खरीद कर लाना बताया। आरोपी से 5 चायना चाकू जप्त करते हुये धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
Next Post
नदी किनारे युवक ने लगाई फांसी
Tue Jul 21 , 2026
जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत खेरमाई मंदिर के पास नदी किनारे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सकता है पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस ने बताया कि सोमवार को सचिन कोल 24 वर्ष निवासी […]

You May Like
-
1 year ago
आतंक के कई आकाओं को एक झटके खत्म किया गया