
सतना। जिला स्तर पर डिस्ट्रिक्ट रिस्पोंसिव गवर्नेस ग्रुप (डीआरजीजी) समिति का गठन किया गया है। कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस द्वारा जारी आदेशानुसार समिति के गठन में कलेक्टर सतना को अध्यक्ष, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सतना को जिला नोडल अधिकारी एवं जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग को सहायक जिला नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार समिति में वन मण्डलाधिकारी वन विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्वस्थ्य विभाग, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल जीवन मिशन, जिला नोडल एसएमटी सतना, समस्त डीएमटीएस, बीएमटीएस आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत संबंधित विभाग, एवं प्रतिनिधि एनजीओ/सीएसओ ग्राम सुधार समिति को सदस्य नियुक्त किया गया है। यह समिति जिला स्तरीय कार्य योजना विकसित करेगी तथा गैप एनालिसिस एवं लाइन विभागों के साथ समन्वय, ब्लाक मास्टर ट्रेनर के साथ मासिक प्रगति आदि के संबंध में समीक्षा करेगी।
