शाह का दौरा : कारकेड निकला, हुई रिहर्सल, पुलिस ने देखे प्वाइंट

ग्वालियर। गृह मंत्री अमित शाह 24 दिसम्बर की रात ग्वालियर में होंगे और उससे पहले पुलिस हर उस एंगल को परख लेना चाहती है जहां से उनका काफिला गुजरेगा। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल मेला ग्राउंड तथा ऊषा किरण पैलेस तक पुलिस व खुफिया विभाग ने रिहर्सल की। पुलिस का काफिला उन स्थानों से गुजरा जहां से गृह मंत्री निकलेंगे। शिंदे की छावनी स्थित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक निवास पर गृह मंत्री अमित शाह का जाना लगभग तय है, इसलिए पुलिस व प्रशासन ने अपनी तैयारियां वहां भी शुरु कर दी हैं। रिहर्सल के मद्देनजर पुलिस अफसर व जवान सुबह 11 बजे ही मेला ग्राउंड पहुंचना शुरु हो गए थे। वहां वरिष्ठ अफसरों ने टिप्स दिए कि ड्यूटी से पहले ही अपने प्वाइंट जाकर देख आएं। ड्यूटी के दौरान कोई मोबाइल नहीं चलाएगा तथा पूरा ध्यान उस स्थान पर रहेगा जहां से गृह मंत्री निकलेंगे। इस दौरान अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो तुरंत उसे पकड़ लिया जाए तथा पूरी तसल्ली करने के बाद छोड़ा जाए।

Next Post

यूका के जहरीले कचरे से निकली राख की लैंडफिलिंग करने पर लगी रोक हटी

Tue Dec 23 , 2025
जबलपुर। यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे का विनष्टीकरण से निकली राख की लैंडफिलिंग लगी रोक के आदेश को हाईकोर्ट ने अस्थाई रूप से वापस ले लिया है। सरकार के द्वारा उक्त आदेश की समीक्षा करने हाईकोर्ट में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। हाईकोर्ट जस्टिस विवेक कुमार सिंह तथा जस्टिस अजय […]

You May Like