काबुल 22 फरवरी (वार्ता) अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार के आर्थिक मामलों के कार्यवाहक उप प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए शनिवार को उज्बेकिस्तान की यात्रा पर के लिए रवाना हुए।
उप प्रधानमंत्री के कार्यालय ने आज यहां एक बयान में यह जानकारी दी।
बयान में कहा गया कि बरादर उच्च पदस्थ प्रतिनिधिमंडल के साथ अफगानिस्तान और उज्बेकिस्तान के बीच राजनीतिक, आर्थिक, व्यापार और पारगमन संबंधों को बढ़ाने के प्रयास में मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उज्बेक अधिकारियों से मिलेंगे। दो दिवसीय यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल अफगानिस्तान में निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उज्बेक निवेशकों का ध्यान आकर्षित करेगा।
अगस्त 2021 में सत्ता संभालने के बाद से अफगान अंतरिम सरकार के नेता विभिन्न देशों के साथ राजनयिक संबंधों को बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं, हालांकि उन्हें अब तक किसी भी देश से मान्यता नहीं मिली है।
