साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान: छात्र बने साइबर वॉरियर

भोपाल। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सायबर सुरक्षित मध्यप्रदेश अभियान के तहत भोपाल पुलिस द्वारा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 28 अक्टूबर को शाहजहानाबाद स्थित मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रधान आरक्षक आशीष श्रीवास, उप निरीक्षक मीणा, एएसआई नवाब एवं साइबर विशेषज्ञों ने छात्रों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार जाहिद मीर मुख्य अतिथि रहे। विद्यार्थियों को अनजान लिंक, कॉल और सोशल मीडिया दुरुपयोग से बचने की सलाह दी गई। साथ ही 1930 राष्ट्रीय एवं 9479990636 भोपाल साइबर हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। अंत में विद्यार्थियों ने साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु साइबर शपथ ली।

Next Post

उच्च न्यायालय के आदेश से कर्नाटक कांग्रेस सरकार को फिर मिला करारा झटका : विश्व हिन्दू परिषद

Tue Oct 28 , 2025
नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (वार्ता) विश्व हिन्दू परिषद (वीएचपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने मंगलवार को कहा कि कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले ने सिद्धारमैया सरकार को करारा झटका दिया है। श्री बंसल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि कर्नाटक सरकार के सनातन विरोधी […]

You May Like