कश्मीर में ठंड का कहर जारी, पर्यटन स्थलों पर रात के तापमान में गिरावट

श्रीनगर, 8 जनवरी (वार्ता) कश्मीर घाटी में रात के तापमान में फिर से गिरावट आयी, पर्यटन स्थलों पर बुधवार को तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

बुधवार को गुलमर्ग में तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस से कम पहलगाम में शून्य से 8.2 डिग्री सेल्सियस कम और सोनमर्ग में शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

मौसम विभाग श्रीनगर का अनुमान है कि यहाँ 11 और 12 जनवरी के दौरान जम्मू के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और छिटपुट स्थानों पर बर्फबारी को छोड़कर 15 जनवरी तक मौसम आम तौर पर शुष्क रहेगा,।

गुलमर्ग के स्कीइंग रिज़ॉर्ट में पिछली रात को तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले बुधवार को शून्य से 9.0 डिग्री सेल्सियस के निचले स्तर तक लुढ़क गया। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के पर्यटक स्थल के लिए दिन का तापमान सामान्य से शून्य से दो डिग्री सेल्सियस कम था।

पहलगाम में मंगलवार का तापमान शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले न्यूनतम तापमान शून्य से 8.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। इस अवधि के दौरान दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पर्यटन स्थल के लिए यह सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम था।

मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सुरम्य सोनमर्ग में मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि के दौरान न्यूनतम तापमान शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

श्रीनगर में पिछली रात तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान शून्य से 1.0°C कम दर्ज किया गया, और यह इस अवधि के दौरान उस स्थान के औसत तापमान से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

मौसम कार्यालय ने कहा कि श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में मंगलवार को तेज धूप निकलने से दिन का तापमान बढ़ गया और राजधानी का अधिकतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो दिन के सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

मौसम कार्यालय ने कहा कि सीमांत कश्मीर जिले कुपवाड़ा में बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम, दक्षिण कश्मीर के पिकनिक स्थल कोकेरनाग में शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम और काजीगुंड में शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

 

 

Next Post

डेरे की सर्चिंग: मांस, वन्यजीवों की हड्डियां समेत औजार मिले

Wed Jan 8 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email संदिग्ध डेरा में वन विभाग का छापा: दो गिरफ्तार, एक फरार जबलपुर:वन विभाग की टीम ने चूरिया तालाब के पास एक संदिग्ध डेरा में छापा मारते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया जबकि एक फरार हो गया। […]

You May Like

मनोरंजन