मप्र मंत्रिमंडल की बैठक: विभागवार तबादलों और संविदा कर्मियों के हितों पर फैसला संभव

भोपाल: मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को वंदेमातरम् गायन के साथ शुरू हुई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रशासनिक और कर्मचारी हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जा रही है।बैठक के प्रमुख एजेंडों में विभागवार तबादलों की प्रक्रिया और उससे संबंधित व्यवस्थाएं शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश के लगभग एक लाख संविदा कर्मचारियों को हाल ही में दी गई 4.46 प्रतिशत वेतन वृद्धि के क्रियान्वयन तथा उससे जुड़े प्रशासनिक प्रावधानों पर भी मंत्रिमंडल विचार कर रहा है।
इसके अलावा विभिन्न विभागों के लंबित प्रस्तावों को भी बैठक में रखा गया है। इनमें महिला एवं बाल विकास विभाग, उद्यानिकी विभाग तथा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से संबंधित योजनाओं और नीतिगत विषयों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है। बैठक में प्रदेश के प्रशासनिक कामकाज और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा जारी है।

Next Post

बड़े भाई ने ही साथियों के साथ मिलकर की थी छोटे भाई की हत्या

Tue Jun 9 , 2026
दतिया: संदिग्ध मृत्यु की गुत्थी का थाना भांडेर पुलिस ने मात्र 4 दिन में खुलासा किया है। बड़े भाई ने साथियों के साथ मिलकर छोटे भाई की हत्या की थी। एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है, पांच फरार हैं।पुलिस अधीक्षक दतिया के निर्देशन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी भाण्डेर के […]

You May Like