सतना: पिछले कई दिनों की खामोशी के बाद एक बार फिर से भेड़ बकरी चुराने का गिरोह सक्रिय होता नजर आने लगा है. जिसकी तस्दीक बिरसिंहपुर क्षेत्र में एक चरवाहे के घर से 19 भेडें़ चुरा लिए जाने की घटना के तौर पर होती दिखाई दी.प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभाुपर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसिंहपुर वार्ड क्र. 1 बाम्रेट क्षेत्र के निवासी छेदी पाल द्वारा अपने घर में कईं भेड़ों को पाला गया है. बताया गया कि मंगलवार-बुधवार की रात अज्ञात बदमाशों ने छेदी के घर में भेड़ों के बाड़े में धावा बोल दिया.
पहली बार घुसे बदमाशो ंने वहां पर मौजूद 13 भेड़ेोंं को उठा लिया और उन्हें वाहन में लादकर निकल गए. इतना ही नहीं बल्कि मौके का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने कुछ देर बाद ही दूसरी बार भी धावा बोल दिया. इस बार बदमाश वहां पर मौजूद आधा दर्जन भेड़ उठाकर अपने साथ ले गए. सुबह उठकर देखने पर जब छेदी को बाड़े में 19 भेड़ें कम नजर आईं तो उसने पुलिस में शिकायत की. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है.
