मैहर :कलेक्टर मैहर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने रानी दुर्गावती छात्रावास मैहर में छात्रावासी छात्राओं को बेहतर एवं गुणवत्ता भोजन की व्यवस्था सुचारू रूप से संपादित नहीं करने के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती पुष्पलता सिंह को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में अपचारी अधीक्षिका का मुख्यालय कार्यालय आदिम जाति कल्याण विभाग मैहर नियत किया गया है।
जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयीन छात्रावासों में वर्ष भर में संचालन के शासन के दिशा-निर्देशों के बावजूद रानी दुर्गावती छात्रावास मैहर में नियमित भोजन व्यवस्था और मेस संचालन नहीं किये जाने पर अध्ययनरत विद्यार्थियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पडा और उनकी शिक्षा-दीक्षा प्रभावित हुई। छात्रावास अधीक्षिका पुष्पलता सिंह द्वारा वरिष्ठ कार्यालय के आदेशों की अवहेलना, लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरते जाने पर उन्हें मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
