जापान : इमारत में आग लगने से दो की मौत, एक की हालत गंभीर

टोक्यो, 29 जनवरी (वार्ता) जापान के ओसाका में बुधवार को एक रिहायशी इमारत में आग लगने से दो लोगों की झुलसकर मौत हो गयी और एक की हालत गंभीर है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।

देश के आपातकालीन सेवाओं को बुधवार को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 4:20 बजे के आसपास हिगाशिनारी वार्ड के एक निवासी ने एक इमारत से धुआं निकलने की सूचना दी।

राष्ट्रीय प्रसारक ‘एनएचके’ ने बताया कि आग तीन मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी। दमकलकर्मियों ने तीन लोगों को बचाया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दो की मौत हो गई, जबकि एक बेहोश है और उसकी हालत गंभीर है।

अधिकारी पीड़ितों की पहचान की पुष्टि करने के लिए काम कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, आग ओसाका लूप लाइन पर जेआर तामात्सुकुरी स्टेशन से करीब 500 मीटर उत्तर पूर्व में घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में लगी। आग की लपटें पड़ोसी घर तक भी फैल गईं और आग बुझाने के प्रयास अभी भी जारी हैं।

Next Post

आत्म अनुशासन बनाए रखें, अपने नजदीकी घाट पर ही करें स्नानः योगी

Wed Jan 29 , 2025
महाकुम्भ नगर, 29 जनवरी (वार्ता) मौनी अमावस्या के पावन स्नान पर्व पर संगम में पवित्र डुबकी की आस लिये महाकुम्भ नगर पहुंचे श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत प्रमुख संतों ने अपील की है कि श्रद्धालु मां गंगा के जिस भी घाट के समीप हैं, […]

You May Like