गैरतगंज और सिलवानी के दौरे पर कल रहेंगे पटवारी

रायसेन। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी कल सोमवार को रायसेन जिले के गैरतगंज और सिलवानी तहसील का दौरा करेंगे। पटवारी सांची विधानसभा क्षेत्र के गैरतगंज और सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के तहसील मुख्यालय सिलवानी पर पहुंच कर वहां कांग्रेस सृजन अभियान और संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लेंगे। जिला मीडिया प्रभारी जावेद अहमद खान ने बताया कि उनके साथ कांग्रेस जिला संगठन प्रभारी शैलेंद्र पटेल राजस्थान से आए विधायक सुधीर गुर्जर सहित कांग्रेस के विधायक देवेंद्र पटेल, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन सोलंकी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र तोमर डॉ जीसी गौतम विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

 

Next Post

कुल्हाड़ी मारकर भाभी की हत्या करने वाले को उम्रकैद

Sun Jun 15 , 2025
सीहोर/आष्टा। जमीनी विवाद में अपनी भाभी की कुल्हाड़ी से नृशंस हत्या व भाई को गंभीर रूप से घायल करने के आरोपी को प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश महेश कुमार चौहान ने आजीवन कारावास एवं अर्थदंड की सजा से दंडित किया है. अतिरिक्त जिला अभियोजन अधिकारी देवेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि […]

You May Like