नीट – पीजी 2025 की परीक्षा स्थगित

नयी दिल्ली 02 जून (वार्ता) राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड ने कहा है कि 15 जून को आयोजित होने वाली नीट-पीजी 2025 को स्थगित कर दिया गया है और संशोधित तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।

बोर्ड ने सोमवार को यहां जारी एक नोटिस में बताया कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुरुप नीट – पीजी 2025 की परीक्षा एक पाली में आयोजित की जाएगी।

नोटिस के अनुसार न्यायालय के निर्देशों के अनुरुप एक पाली में परीक्षा कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है और परीक्षा की संशोधित तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।

बोर्ड ने कहा है कि 15 जून को आयोजित होने वाली नीट-पीजी 2025 को स्थगित कर दिया गया है।

Next Post

क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है : खुर्शीद

Mon Jun 2 , 2025
नयी दिल्ली, 02 जून (वार्ता) कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा है कि जब वह आतंकवाद के खिलाफ भारत का संदेश दुनिया तक पहुंचाने के राष्ट्र के मिशन पर विदेश में है तो देश में कुछ लोग अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षाओं के कारण उनके खिलाफ उल्टी सीधी बात कर रहे हैं। […]

You May Like