जबलपुर: गोसलपुर में एक 55 साल के वृद्ध ने 33 वर्षीय महिला को प्रेम जाल में फंसा लिया इसके बाद शादी का झांसा देकर आबरू लूटता रहा। इस बीच मंदिर में महिला की मांग भी भरी। जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह वादे से मुकर गया। जिसके बाद पीडि़ता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक गोसलपुर बरनू तिराहा निवासी 33 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव में ही बिल्लू उर्फ राघवेन्द्र 55 वर्षीय का रहता है।
जिसने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। बीते पांच साल से दोनों एक दूसरे को जानते है। शादी का झांसा देकर वह उसकी आबरू लूटता रहा। मंदिर में उसकी मांग भी भरी थी। इसके बाद लगातार उसके घर में आकर शरीरिक संबंध बनाता रहा। पिछले साल वे गर्भवती हो गई और नवजात शिुश को जन्म दिया जिसकी उम्र नौ माह है। शादी के लिए दबाव बनाया तो वह अपने वादे से मुकर गया और उसे धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
