सिंधिया आज तीन दिवसीय प्रवास पर गुना आ रहे

गुना। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का तीन दिवसीय गुना प्रवास के दौरान आज गुना रेल्वे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन ने बताया कि केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री सिंधिया 26 जून गुरुवार को ग्वालियर रेल्वे स्टेशन से ग्वालियर बेंगलुरु ट्रेन का शुभारंभ करते हुए वाया शिवपुरी होते हुए रात्रि को 8 बजे गुना रेल्वे स्टेशन पहुंचे। जहां पर जन सभा को संबोधित कर उसी ट्रेन से अशोकनगर पहुंचेंगे और रात्रि को 11 बजे गुना सर्किट हाउस पहुंच वह रात्रि विश्राम करेंगे। मिडिया प्रभारी श्री जैन ने बताया कि अगले दिवस 27 जून शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया सुबह 10 बजे से 11 बजे तक सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय आंबेडकर भवन के पास आमजन से मुलाकात कर बूढ़े बालजी मंदिर दर्शन, पौधारोपण एवं नवीन टेकरी रोड का भूमिपूजन एवं नगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता कर बमोरी विधानसभा पहुंचकर बरसाती, फतेहगढ़, निबेरा पहुंच नैवेद नदी के घटना स्थल जायेगें। श्री सिंधिया का सांयकाल पुन: गुना आगमन पर मानस भवन एवं अन्य कार्यक्रमों में सहभागिता कर रात्रि विश्राम गुना में करेंगे।

सिंधिया 28 को राधौगढ़ पहुंच मुनि पुंगव सुधासागर महाराज से लेंगे आशीर्वाद जैन ने बताया कि सिंधिया 28 जून शनिवार शासकीय कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सांयकाल 5.30 बजे राधौगढ़ स्थित संत सुधा सागर धाम पहुंचेंगे जहां वह मुनि पुंगव संत सुधासागर महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे तत्पश्चात केंद्रीय मंत्री भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Next Post

केसरबाग वाइन शॉप के पास अधेड़ से मारपीट, जान से मारने की दी धमकी

Thu Jun 26 , 2025
इंदौर। केसरबाग वाइन शॉप के पास मोटरसाइकिल पर बैठने की बात पर एक अधेड़ से मारपीट और धमकाने का मामला सामने आया है. राजरानी नगर निवासी 47 वर्षीय कमल मनावरे की शिकायत पर राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. कमल मनावरे केसरबाग […]

You May Like