
भिंड। ऊषा कॉलोनी में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री प्रघुम्मन सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया है कि आत्मनिर्भरता देश को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में मजबूत प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक है कि भारत इस प्रतिस्पर्धा में विजयी हो।
मंत्री तोमर ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा तैयार किया गया पैकेज इसी सोच को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इससे विभिन्न क्षेत्रों में दक्षता बढ़ेगी और गुणवत्ता सुनिश्चित होगी।
कार्यक्रम में भिंड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश दुबे, जिला मंत्री तरुण शर्मा, जनपद उपाध्यक्ष मयूर भदौरिया सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
