तेज रफ्तार ट्रक बाईपास पर ट्राला पलटा

नीमच:बाईपास पर धानुका फैक्ट्री के पास एक तेज रफ्तार सीमेंट से भरे ट्रक और रामेश्वर बोरवेल मशीन के बीच हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्राला काफी तेज गति से चल रहा था। इसी दौरान दो युवक अपनी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी कर शौच के लिए उतर गए थे।

बताया जाता है कि अनियंत्रित ट्रक ने पहले खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, फिर आगे बढ़ते हुए रामेश्वर बोरवेल मशीन से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ गया और सीमेंट से भरा ट्राला बाईपास पर ही पलट गया।

Next Post

आधी रात के बाद मौसम ने ली करवट, मूसलाधार बारिश से बदला माहौल

Fri Mar 20 , 2026
जबलपुर : मार्च के महीने में जहां आमतौर पर गर्मी का असर बढ़ने लगता है, वहीं देर रात लगभग 1 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। करीब रात 1 बजे शुरू हुई इस बारिश ने शहर का माहौल पूरी तरह […]

You May Like