थाने पर SDOP ने सुनी शिकायतें,पारिवारिक विवाद को सुलझाया,परिजन की गुमशुदगी पर प्रचार प्रसार के दिए निर्देश

पानसेमल: पुलिस थाने पर SP पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई। राजपुर अनुविभाग अधिकारी बी एल अटोदे ने आवेदकों की शिकायतें सुनी एवं उनके त्वरित निराकरण करवाए गए।शिविर में पारिवारिक विवाद,मोबाइल गुम होने,गुमशुदा परिजन की तलाश की शिकायतों पर आवेदकों से चर्चा की।थाना क्षेत्र के एक परिवारिक मामले में दंपति को समझाया गया जिसके बाद संतुष्ट होकर थाने से वापस लौटे।थाना क्षेत्र के ग्राम मेंद्राणा के गुमशुदा युवक के परिजनों ने भी SDOP श्री अटोदे से चर्चा की ओर थाना प्रभारी को गुमशुदगी के व्यापक प्रचार के निर्देश दिए तथा परिजनों से निकटवर्ती राज्यों के जिलों में भी पुलिस के माध्यम से जानकारी देने की बात कही।SDOP राजपुर श्री अटोदे ने CM डॉ.मोहन यादव द्वारा चलाए जा रहे जन विश्वास अभियान को लेकर कहा कि प्रदेश के अलग अलग जिलों में अभियान के तहत शिविरों के आयोजन होंगे,शिविरों में पात्र हितग्राहि जनकल्याणकारी योजनाओं में आवेदन कर सकेंगे तथा स्थानिय समस्याओं के बारे में जानकारी देकर समाधान तलाश करेंगे।इस दौरान थाना प्रभारी विजय रावत,उप निरीक्षक माया अलावा,सहायक उप निरीक्षक जगदीश भालसे एवं स्टाफ मौजूद रहा।

Next Post

ट्रक ने गायों को टक्कर मारी, चार घायल

Fri Aug 7 , 2026
ब्यावरा: ब्यावरा-सुठालिया मार्ग पर बरखेड़ा गांव के पास शुक्रवार शाम 7 बजे एक ट्रक ने सडक़ पर बैठी गायों के झुंड को टक्कर मार दी. जिससे चार गायें गंभीर रूप से घायल हो गईं. ग्रामीणों ने तुरंत ट्रक को रोक कर घायल गायों का तुरंत इलाज कराया. सूचना मिलते ही […]

You May Like