ट्रक ने गायों को टक्कर मारी, चार घायल

ब्यावरा: ब्यावरा-सुठालिया मार्ग पर बरखेड़ा गांव के पास शुक्रवार शाम 7 बजे एक ट्रक ने सडक़ पर बैठी गायों के झुंड को टक्कर मार दी. जिससे चार गायें गंभीर रूप से घायल हो गईं. ग्रामीणों ने तुरंत ट्रक को रोक कर घायल गायों का तुरंत इलाज कराया. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शिवराज सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सुठालिया से ब्यावरा की ओर जा रहे ट्रक को जब्त कर थाने पहुंचाया. पुलिस ने चालक के खिलाफ ममला दर्ज कर लिया. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि केवल निर्देश जारी करने के बजाय आवारा मवेशियों के लिए सुरक्षित स्थानों पर गौशाला या अस्थायी शरण स्थल बनाकर चारा-पानी का इंतजाम किया जाए. ताकि मवेशियों और राहगीरों दोनों की जान बचाई जा सके.

Next Post

ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में जली 22 वर्षीय विवाहिता, मायके पक्ष का आरोप- मारकर जलाया

Fri Aug 7 , 2026
राजगढ़: जिले में एक 22 साल की विवाहित का ससुराल में जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई. महिला के शरीर के अधिकांश कपड़े जल चुके थे और कुछ जले हुए कपड़े शरीर से चिपक गये थ. उसके पैरों में चांदी के कड़े और आंवले पहने मिले. शव के […]

You May Like