
मुलताई। थाना क्षेत्र के ग्राम तरोड़ा कला में ससुर, दामाद की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है।
ग्राम तरोडा बुजुर्ग निवासी मानकराम बेले पिता साहेब राव बेले 54 साल एवं बलराम बगाहे पिता आनंद लाल बगाहे 44 साल दोनों शुक्रवार की शाम को घर पर ही थे, जिसके बाद दोनों घर से घूमने के लिए निकले और कुछ समय बाद दोनों घर आ भी गए,जो कि शराब का सेवन किए हुए थे।घर पर अपनी बेटी से बात करने के बाद बेटी घर मे चली गई, कुछ देर बाद पत्नी आई तो उसने दोनों को बेहोश अवस्था मे देखा और परिजनों ने उन्हें तुरंत निजी वाहन से मुलताई के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डाक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए नगर के सरकारी अस्पताल भेज दिया। जहां पर डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।अस्पताल से तहरीर मिलने के बाद पुलिस द्वारा मामले में जीरो पर मर्ग कायम किया है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने रात में ही मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। जांच के दौरान मौके पर कुछ खाने पीने की वस्तुएं मिलीं, जिन्हें पुलिस ने जप्त किया है। पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने कहा कि फिलहाल मौत के कारण का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है,पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।
