चंडीगढ़ के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए गोवा को 52 रनों से जीत दिलाई। उनकी स्टंप उड़ाती डिलीवरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चर्चा में आ गए हैं। सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में अर्जुन गोवा के लिए खेल रहे हैं। अर्जुन इस टूर्नामेंट में ओपनर बल्लेबाज और गेंदबाज के रूप में खेल रहे हैं।
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 28 नवंबर को चंडीगढ़ के खिलाफ अपनी टीम के दूसरे एलीट ग्रुप B मैच के दौरान अर्जुन ने चार ओवर बॉलिंग की और 17 रन देकर तीन विकेट लिए। उनके शानदार गेंदबाजी के बदौलत गोवा को 52 रनों से बड़ी जीत मिली है। तेज गेंदबाज अर्जुन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ के खिलाफ अपने स्पेल में धमाकेदार तीन विकेट झटके और सोशल मीडिया पर छा गए।
