शाम को बरसे बदरा, दिखा इंद्रधनुष

जबलपुर। मानसून प्रणालियां सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रूक-रूककर बारिश का दौर जारी है। सोमवार को सुबह से धूप और बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल चलता रहा। बादलों ने डेरा डाला लेकिन बदरा बरसे नहीं। शाम ढलते ही मौसम ने करवट बदली और काले बादल छा गए इसक बाद बदरा बरस पड़े। हालांकि तेज हवाएं बरसने वाले बादलों को ले उड़ीं। शाम को आसमान में इंद्रधनुष भी दिखा। सोमवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। सुबह के वक्त आद्रता 86 और शाम को 90 प्रतिशत दर्ज की गई। दक्षिण-पश्चिम हवाएं चार से पांच किमी की रफ्तार से चली। मौसम विभाग ने चौबीस घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की हैं।

Next Post

सिंध नदी उफान पर आने से 30 गांवों का दतिया जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा, इंदरगढ़ के कई गांवों में अलर्ट

Mon Jul 14 , 2025
दतिया। बारिश और मड़ीखेड़ा सहित पांच डैमों से छोड़े गए पानी के चलते सिंध नदी उफान पर आ गई है। सोमवार को मड़ीखेड़ा डैम से करीब 5000 क्यूमेक्स पानी छोड़े जाने के बाद इंदरगढ़ तहसील के सुनारी, पाली, खेरोना घाट, कुलैथ सहित करीब आधा दर्जन गांवों में पानी पहुंच गया। […]

You May Like