जबलपुर: रांझी थाना क्षेत्र के बापू नगर में होली के चंदे को लेकर हुए विवाद के बाद किए गए हमले में घायल 19 वर्षीय युवक मनीष रैकवार ने शनिवार को अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने हत्या की धारा बढ़ा दी है ।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 1 मार्च की रात मनीष अपने दोस्तों के साथ होली का चंदा इकट्ठा कर रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। उस पर कड़े से हमला किया था ।
इसके बाद बाद मनीष के सिर में चोट आई थी। हालत बिगडऩे पर परिजनों ने उसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा युवक का उपचार किया गया, लेकिन चोट गंभीर होने के कारण शनिवार सुबह मनीष ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज आरोपियों की पतासाजी कर रही है।
