शिकागो परिषद के प्रतिनिधिमंडल से मिले राहुल

नयी दिल्ली, 26 फरवरी (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शिकागो काउंसिल ऑन ग्लोबल अफेयर्स के निदेशक मंडल के सदस्यों से आज यहां मुलाकात की।

कांग्रेस पार्टी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और नाटो में पूर्व अमेरिकी राजदूत इवो एच. डालडर ने किया।

शिकागो काउंसिल गैर लाभकारी वैश्विक स्तर का संगठन है और माना जाता है कि यह संगठन दुनिया के देशों के बीच नयी नयी जानकारी को साझा करने और परस्पर सहयोग को बढ़ाने को समर्पित है।

सूत्रों के अनुसार बाद में इस प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा अन्य कई नेताओं से भी मुलाकात की है।

Next Post

जयशंकर ने संरा अवर महासचिव से की मुलाकात

Wed Feb 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 फरवरी (वार्ता) विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने आज यहां संयुक्त राष्ट्र में अवर महासचिव (शांति अभियान) जीन पैरे लैक्रोइ से मुलाकात की। डाॅ जयशंकर ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में तस्वीर साझा करते हुए कहा, “आज नयी दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान के लिए […]

You May Like