फ्लाईओवर के नीचे मिली युवक की लाश

जबलपुर। लार्डगंज थाना अंतर्गत रानीताल टेलीग्राफ फैक्ट्री गेट नं.02 के सामने फ्लाईओवर के नीचे एक युवक की लाश पड़ी मिली। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इसका पता नहीं चल सका है, पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि मदन रैकवार पिता भगवानदास रैकवार 53 वर्ष निवासी गोल बाजार नूतन मराठी स्कूल के पास ने सूचना दी कि रानीताल टेलीग्राफ फैक्ट्री गेट नं.02 के सामने फ्लाईओवर के नीचे डिवाइडर के ऊपर एक युवक मृत हालत में पडा है। अज्ञात की उम्र करीबन 25 से 30 वर्ष होगी। मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास जारी हैं। मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है, पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Next Post

मेंढ़क का शिकार कर कूलर में छिपा था आठ फीट लंबा धामन सांप

Wed Oct 8 , 2025
जबलपुर। भेड़ाघाट थानांतर्गत चौकीताल के पास शीतल छाया परिसर निवासी विष्णु सिहोसे के घर में सुबह पौने ग्यारह बजे एक आठ फीट लंबे सांप ने एक मेंढक का शिकार किया लेकिन मेंढक सांप के मुख में समा नहीं पा रहा था काफी जद्दोजहद के बाद मेंढक को रक्त रंजित अवस्था […]

You May Like

Play sound