नाइजीरिया के सोकोटो राज्य में नाव पलटने से 40 से ज़्यादा लोग लापता

अबुजा, 18 अगस्त (वार्ता/शिन्हुआ) नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्य सोकोटो में एक नाव के पलटने से 40 से अधिक लोग लापता हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी।

अधिकारियों के अनुसार, कम से कम 10 लोगों को बचा लिया गया है और लापता 40 लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है। राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (एनईएमए) ने दुर्घटना के बाद चल रहे बचाव कार्यों में सहायता के लिए अपनी प्रतिक्रिया टीम तैनात की है।

एनईएमए के अनुसार, नाव 50 से अधिक यात्रियों को लेकर गोरोन्यो बाजार जा रही थी तभी यह दुर्घटना हुई।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक बयान में एनईएमए की महानिदेशक जुबैदा उमर ने कहा कि एजेंसी ने यह रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है कि गोरोन्यो बाजार में 50 से अधिक यात्रियों को ले जा रही एक नाव पलट गई है।

स्थानीय अधिकारियों का मानना है कि नाव में क्षमता से अधिक लोगों के होने के कारण यह दुर्घटना हुई जो सोकोटो के नदी में बार-बार होने वाला सुरक्षा मुद्दा है जहां नावों में अक्सर क्षमता से अधिक लोग सवार होते हैं।

सोकोटो राज्य में यह पहली ऐसी घटना नहीं है। अगस्त 2024 में नदी पार करते समय नाव पलट जाने से 16 किसानों की मौत हो गई थी।

एनईएमए स्थानीय प्राधिकारियों के सहयोग से अपने खोज एवं बचाव अभियान जारी रखा हुआ है।

Next Post

बीजापुर में आईईडी विस्फोट में एक जवान शहीद, तीन घायल

Mon Aug 18 , 2025
बीजापुर, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गया आईईडी विस्फोट मॆ एक जवान शहीद हो गया जबकि तीन जवान घायल हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए भोपालपट्टनम भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला बीजापुर जिले के उसूर इलाके […]

You May Like