बच्चा चोर नहीं, बेसहारा निकला युवक: गलतफहमी में पहुंचे थाने, अब सामाजिक संस्था करेगी देखभाल

ब्यावरा। स्थानीय राजगढ़ रोड पर एक निराश्रित युवक को लेकर उस समय गलतफहमी के हालात निर्मित हो गये जब उसको लेकर बच्चा चोर होने का संदेह होने लगा. कुछ लोग उसे लेकर थाने पहुंचे जहां उक्त युवक कर्नाटक निवासी निकला. वह हिन्दी न समझ पा रहा था और न ही बोल पा रहा था. पूछताछ आदि के बाद युवक के निराश्रित होकर मंदबुद्धि होने की बात सामने आई.

जानकारी के अनुसार राजगढ़ रोड पर उक्त युवक को देख कुछ लोगों को गलतफहमी होने पर युवक को लेकर वह सिटी थाना पहुंचे. जहां बातचीत के दौरान युवक द्वारा अपने को कनार्टक का होना बताया गया. युवक हिन्दी बोल एवं समझ नहीं पा रहा था. वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था. पूछताछ के दौरान उसने स्वयं को कर्नाटक क्षेत्र का होना बताया. वह अपना पूरा नाम और पता भी स्पष्ट रूप से नहीं बता पाया.

मदद के लिए आये आगे

उक्त युवक अत्यंत दयनीय अवस्था में सडक़ पर घूम रहा था. बातचीत के दौरान युवक के निराश्रित, मंदबुद्धि होने की बात सामने आने पर सिटी थाना पुलिस और खुशियों के ओटले के द्वारा आगे आते हुए युवक की मदद की गई. युवक को नहलाया गया और उसके बालों की कटिंग कराई गई. उसे नए कपड़े पहनाए और भोजन की व्यवस्था की. पुलिस थाने की टीम और खुशियों के ओटले के सदस्य युवक को उसके परिजनों तक सुरक्षित पहुंचाने का प्रयास कर रहे है.

Next Post

भाजपा विधायक दल की बैठक में रणनीति पर मंथन: संगठन और सरकार के तालमेल से विकास को गति देने का आह्वान

Thu Feb 19 , 2026
भोपाल। प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों के बीच गुरुवार को राजधानी में भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने संबोधित किया। बैठक में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, […]

You May Like