
रतलाम। जिले में दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के शिवसागर होटल के ऊपर हाल में रुके हुए कमलेश उम्र 35 वर्ष मृत अवस्था में मिला। पुलिस के अनुसार कमलेश की मौत अज्ञात कारणों से हुई है। मर्ग कायम किया है। पुलिस के अनुसार मृतक का पीएम करवाया गया है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। वहीं रावटी थाना क्षेत्र के शिव मंदिर रोड पर बच्चों के झुले की रस्सी से सचिन पिता सोहनलाल प्रजापत उम्र 33 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मृतक की पत्नी रेखा ने पुलिस को दी।
