ग्वालियर: बजरंग दल ने 4 सूत्रीय आवेदन मैरिज गार्डन कम्युनिटी हॉल के संचालकों को दिया। बजरंग दल के प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख मनोज रजक ने बताया कि मैरिज गार्डन में सनातन शक्ति स्वरूपा माँ दुर्गा उत्सव के गरबा महोत्सव आयोजित हो रहे हैं। यह आयोजन पूर्ण श्रद्धा,भक्ति एवं धार्मिक मर्यादाओं के अनुरूप ही हों। आयोजकगणों से बात कर संकल्प दिलाया कि आयोजन स्थल की धार्मिक पवित्रता एवं सामाजिक सौहार्द किसी भी परिस्थिति में भंग न हो।
आयोजन में केवल उन्हीं व्यक्तियों को प्रवेश दिया जाए जिनकी पहचान आयोजकों द्वारा पूर्व में उपलब्ध कराई गई सूची से मेल खाती हो। आयोजन स्थल पर किसी भी जिहादी मानसिकता अथवा राष्ट्रविरोधी विचारधारा से प्रभावित व्यक्ति का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहे।आयोजन की स्वीकृति प्रदान करने से पूर्व आप आयोजकों से पहचान सूची प्राप्त कर लें तथा उसी के आधार पर अनुमति सुनिश्चित करें।यदि उपरोक्त मानकों का पालन नहीं होता है तो बजरंग दल आयोजन नहीं होने देगा तथा आवश्यक वैधानिक व सामाजिक कदम उठाएगा।
