मुरैना, 21 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के जौरा कस्बे में एक पांच वर्षीय बालक की गोली मारकर हत्या के आरोप में पुलिस ने आज दो आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम बागचीनी निवासी संजय शाक्य अपने बेटे पप्पू और परिजनों के साथ 18 फरवरी को जौरा में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। शादी समारोह स्थल एक धर्मशाला में आयोजित किया गया था। समारोह के दौरान मोटर साइकिल सवार तीन युवक कट्टे से फायर कर रहे थे और जब फायर करने का विरोध संजय के पिता ने किया तो बाहर खेल रहा पांच वर्षीय बालक पप्पू को उन युवकों ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों की पहचान के लिए फुटेज निकाले, तब आरोपियों की पहचान के आधार पर आज जौरा पुलिस हत्या के मुख्य आरोपी अभिषेक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके एक अन्य साथी की पुलिस तलाश कर रही है।

