30 करोड़ की लागत और 100 फीट चौड़ी आधुनिक सड़क का भूमिपूजन

इंदौर: नगर निगम द्वारा आज मास्टर प्लान की 23 सड़कों में से एक  महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य शुरू किया. महापौर और क्षेत्रीय विधायक ने करीब 30 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 100 सौ फीट चौड़ी सड़क का भूमिपूजन किया. उक्त सड़क बायपास होटल प्राइड से आईडीए द्वारा निर्मित सिटी फारेस्ट तक करीब ढाई किलोमीटर लंबी बनेगी.

महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं विधायक मधु वर्मा, एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर, पार्षद सीमा सोलंकी ने नगर निगम द्वारा बनाई जा रही सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया. सड़क निर्माण कार्य में आधुनिक तकनीक 6-लेन सेमी-डिजिटल सेंसरिंग, सेंट्रल मीडियन, स्ट्रीट लाइटिंग, स्टॉर्म वाटर लाइन और इलेक्टि्रक लाइन शिफ्टिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं.

Next Post

भजनलाल अपराह्न में दिल्ली दौरे पर जाएंगे

Thu May 29 , 2025
जयपुर 29 मई (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज अपराह्न दिल्ली दौरे पर जाएंगे जहां वह केंद्रीय मंत्री उर्जा, आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाक़ात करेंगे। इस मुलाक़ात के दौरान ऊर्जा सचिव आरती डोगरा , नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव वैभव गालरिया […]

You May Like