इटारसी। विद्युत वितरण कंपनी ने जानकारी दी है कि आज शनिवार, 30 अगस्त को 11 केवी पुरानी इटारसी फीडर पर लाइन मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
प्रभावित क्षेत्रों में सनखेड़ा नाका, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, पिंक सिटी, प्रधान मोहल्ला, पटेल मोहल्ला, पुरानी इटारसी, कावड़ मोहल्ला, प्रजापति मोहल्ला, दक्षिण बंगलिया और श्रीराम नगर शामिल हैं।
