सीहोर।कलेक्टर बालागुरू के के निर्देशानुसार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले के पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा शहर के लुनिया चौराहा स्थित वर्मा फ्यूलस एंड सर्विस पेट्रोल पंप का निरीक्षण कर जांच की तो टैंक में पानी पाया गया.
खात्र एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा की गई जांच के दौरान अंडरग्राउंड डीजल के टैंक में भण्डारित 5 हजार 944 लीटर डीजल में 10.5 सेमी पानी की मात्रा पाई गई और 04 प्रतिशत से अधिक अंतर तक की अनियमितता पाई गई. इसके साथ ही ऑनलाइन स्टॉक से डीजल के स्टॉक मे अंतर पाया गया. पेट्रोल पंप पर मुफ्त हवा, शौचालय, पेयजल, अग्नि शमन यन्त्र की वैधता भी समाप्त पाई गई. अधिकारियों द्वारा पेट्रोल पंप पर अनियमितताएं पाए जाने पर डीजल की मशीन को सील कर दिया गया है और पेट्रोल पंप से 5 लाख 45 हजार 081 रुपए मूल्य का 5 हजार 944 लीटर डीजल जब्त कर लिया गया है. यह कार्रवाई जिला आपूर्ति अधिकारी, नापतौल निरीक्षक एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा की गई.
