टांगना में कब्जा वारंट कार्रवाई के दौरान हंगामा, 27 ग्रामीणों पर मामला दर्ज

इटारसी। पथरोटा थाना क्षेत्र के ग्राम टांगना में न्यायालय के आदेश पर 6 एकड़ भूमि पर कब्जा दिलाने की कार्रवाई के दौरान बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। ग्रामीणों के विरोध और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने 27 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

15 साल पुराने मामले में हुई कार्रवाई

थाना प्रभारी संजीव कुमार पवार ने बताया कि यह जमीन विवाद करीब 15 वर्ष पुराना है। वादी किशनलाल ने हाईकोर्ट जबलपुर और जिला न्यायालय होशंगाबाद में मुकदमा जीतने के बाद न्यायालय से कब्जा वारंट जारी कराया था। इसी आदेश के पालन में उपनिरीक्षक संजीव पंवार के नेतृत्व में कब्जा दिलाने की कार्रवाई की जा रही थी।

पुलिस और राजस्व टीम को ग्रामीणों ने रोका

28 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम साढ़े छह बजे तक पुलिस, पटवारी और आरआई की टीम टांगना गांव में मौजूद रही। कार्रवाई शुरू होते ही आरोपी पक्ष के ग्रामीणों ने विरोध करते हुए पुलिस और राजस्व टीम को रोक लिया। बताया गया कि भीड़ ने हंगामा कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।

27 लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज

उपनिरीक्षक पंवार ने बताया कि शासकीय कार्य में बाधा, गैरकानूनी जमाव और झगड़ा करने के आरोप में कुल 27 ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों में रामप्यारी पति सुखराम, मीरा पति रतिराम, सुनील पिता विसनलाल, किसनलाल पिता बाबूलाल, परसराम पिता किसनलाल, रामबाई पति मुन्नालाल, सुखराम पिता किशनलाल, रामविलास पिता हरीलाल, रमेश पिता विसनलाल, बैजनती पिता किशनलाल, रूपा पिता रमेश, हरेराम पिता विसनलाल और धनराज सहित अन्य शामिल हैं।

पुलिस ने सभी पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

Next Post

अंतर क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में सारनी को तीसरा स्थान

Wed Nov 12 , 2025
सारनी।धर्मेंद्र खेर बने बेस्ट स्ट्राइकर, सतपुड़ा ताप विद्युत गृह ने हासिल किया तीसरा स्थान,भोपाल में आयोजित 47वीं अंतर क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। सारनी के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखाकर न केवल […]

You May Like