अंतर क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में सारनी को तीसरा स्थान

सारनी।धर्मेंद्र खेर बने बेस्ट स्ट्राइकर, सतपुड़ा ताप विद्युत गृह ने हासिल किया तीसरा स्थान,भोपाल में आयोजित 47वीं अंतर क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। सारनी के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखाकर न केवल क्षेत्र का नाम रोशन किया, बल्कि मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड को गौरवान्वित किया।

सारनी का पहला मुकाबला उज्जैन से हुआ, जिसमें टीम ने 6-0 से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में मुरारी सिंदूर और धर्मेंद्र खेर ने 3-3 गोल दागकर सारनी की जीत सुनिश्चित की। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में सारनी ने रीवा को 2-0 से पराजित किया, जिसमें दोनों गोल धर्मेंद्र खेर ने किए। हालांकि सेमीफाइनल में अमरकंटक से 2-0 की हार का सामना करना पड़ा, परंतु तीसरे स्थान के लिए हुए निर्णायक मुकाबले में सारनी ने इंदौर को 2-0 से मात दी। इस मैच में वरिष्ठ खिलाड़ियों मुरारी सिंदूर और अजय डांगी ने एक-एक गोल कर टीम को विजयी बनाया।

पूरे टूर्नामेंट में सबसे अधिक पांच गोल करने वाले धर्मेंद्र खेर को “बेस्ट स्ट्राइकर” का खिताब दिया गया। उनके साथ शीतल कुमार का चयन राष्ट्रीय टीम के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी अब आगामी 20 से 23 नवंबर तक पंजाब में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

सारनी टीम में प्रबंधक सुनील सेलकरें, कप्तान मुरारी सिंदूर, अजय डांगी, आनंद कुमार, शीतल कुमार, घनश्याम उईके, सुरेंद्र विश्वकर्मा, विवेक मरकाम, वीरेंद्र इवने, अरुण मरावी, अरुण मिश्रा, मुकेश साहू, आशीष पांडे, राहुल सालोडे एवं योगेंद्र राजपूत शामिल रहे, जिन्होंने पूरे जोश और एकजुटता के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

टीम की इस सफलता पर सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के मुख्य अभियंता व्ही.के. कैथवार, अतिरिक्त मुख्य अभियंता एस.एन. सिंह, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी उल्लास देशमुख और महाप्रबंधक नरेश पनवार ने पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

साथ ही सारनी टीम ने पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी स्वर्गीय श्याम डोंगरे की स्मृति में विशेष पुरस्कार के रूप में मैन ऑफ द टूर्नामेंट को ₹3100 नगद राशि और मोमेंटो भेंट किया।

सारनी के खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन ने न केवल क्षेत्र का गौरव बढ़ाया, बल्कि यह साबित किया कि सारनी की खेल प्रतिभाएँ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं।

Next Post

ग्राम बेगवा कला में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

Wed Nov 12 , 2025
सिलवानी। न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह (9 से 14 नवम्बर) के तहत तहसील विधिक सेवा समिति सिलवानी द्वारा ग्राम पंचायत बेगवा कला में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनीता पचौरिया ने की। उन्होंने श्रमिकों को राष्ट्र की उत्पादन कड़ी बताते हुए सम्मान और अधिकारों की जानकारी दी। […]

You May Like