ग्राम बेगवा कला में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

सिलवानी। न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह (9 से 14 नवम्बर) के तहत तहसील विधिक सेवा समिति सिलवानी द्वारा ग्राम पंचायत बेगवा कला में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनीता पचौरिया ने की। उन्होंने श्रमिकों को राष्ट्र की उत्पादन कड़ी बताते हुए सम्मान और अधिकारों की जानकारी दी। नालसा असंगठित क्षेत्र श्रमिक विधिक सेवा योजना 2015 के तहत श्रमिकों को पंजीकरण, कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी दी गई। अधिवक्ता जीएस रघुवंशी ने समान कार्य पर समान पारिश्रमिक के अधिकार और नि:शुल्क अधिवक्ता सुविधा की जानकारी दी। अधिवक्ता आलोक श्रीवास्तव ने आवश्यक दस्तावेज बनवाने की सलाह दी। शिविर में सरपंच कांता यादव, सचिव मुरारी रघुवंशी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Next Post

सीएम ने लाड़ली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से राशि ट्रांसफर की

Wed Nov 12 , 2025
सिवनी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी जिले में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की लाड़ली बहनों को लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत सिंगल क्लिक से राशि का अंतरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर प्रयासरत है। योजना के माध्यम से […]

You May Like