बारिश से किसानों की फसल भीगने के बाद मंडी प्रशासन सख्त, व्यापारियों को शेड खाली करने के निर्देश

मनासा। मंडी में बीते सोमवार को हुई अचानक बारिश के कारण किसानों द्वारा खुले में रखी गई उपज भीग गई थी। बाद मंडी प्रशासन हरकत में आया और मामले को गंभीरता से लेते हुए मंडी व्यापारियों को शेड खाली करने के निर्देश जारी किए हैं।

मंडी प्रशासन ने व्यापारियों से कहा है कि वे दिनभर की खरीदी के बाद अपना अनाज तत्काल शेड से हटा लें, ताकि किसानों की उपज को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो सके। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी व्यापारी द्वारा शेड में अनाज रखकर कब्जा बनाए रखा गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 10 रुपये प्रति बोरी की दर से पेनल्टी वसूल की जाएगी।

गौरतलब है कि बारिश के दौरान मंडी के शेड व्यापारियों के अनाज से भरे होने के कारण किसानों को अपनी उपज खुले में रखना पड़ी थी, जिससे बड़ी मात्रा में फसल भीग गई थी। किसानों ने इस व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए शेड किसानों के लिए उपलब्ध कराने की मांग की थी। अब मंडी प्रशासन के इस निर्णय से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Next Post

ग्रामीणों के बीच बैठीं कलेक्टर, रात्रि चौपाल में सुनी समस्याएं

Wed Jun 3 , 2026
मंदसौर। मल्हारगढ़ विकासखंड के आदर्श ग्राम बालागुड़ा में आयोजित रात्रि चौपाल में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अनुकूल जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने […]

You May Like