बजरंग दल द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन

दमोह। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी सेवा सप्ताह की अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से चिकित्सा सिविल, मठ मंदिर, साफ सफाई, मुक्तिधाम साफ सफाई और सेवा के अनेक कार्य किए जाते हैं। सेवा सप्ताह जो 5 जुलाई से 12 जुलाई तक होना है। उसी क्रम में शनिवार को दमोह नगर में अस्पताल चौराहा मानस भवन में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें की रक्त परीक्षण बीपी शुगर की जांच व निशुल्क दवाइयां वितरित की गई।

जिला संयोजक गोलू चौबे द्वारा बताया गया कि चिकित्सा शिविर में 100 से अधिक लोगों का रक्त परीक्षण बी पी शुगर की जांच की गई और सभी को निशुल्क दवाइयां वितरित की गई.इसके बाद कल वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी किया जाएगा. जिला मंत्री शम्भू विश्वकर्मा द्वारा बताया गया सेवा सप्ताह के अंतर्गत जिला के दमोह नगर हटा और हिंडोरिया में आज चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ.

कार्यक्रम में विभाग मंत्री नरेंद्र जैन, जिला अध्यक्ष अजय खत्री जिला उपाध्यक्ष राम मिश्रा उपाध्यक्ष गिरजा त्रिपाठी , कोषाध्यक्ष संजय रतले, सेवा प्रमुख अजय मिश्रा, दीपक पटेल रोहित वाल्मीकि, आयुष दुबे, राहुल सेन, मनोज सोनी, देवेश ठाकुर सत्यम चौरसिया रोहित राय बाबू शर्मा, निखिल ठाकुर, निक्की के साथ अनेक कार्यकर्ता बंधुओ की उपस्थिति रही.मातृशक्ति से जिला संयोजिका सोना जैन, कंचन खरे, दुर्गा दीदी की उपस्थिति रही.

Next Post

कांग्रेस ने चढ़ावा चोरी मामले में 26 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरा

Sat Jul 11 , 2026
नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस ने अयोध्या के राम मंदिर मे चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर शनिवार को देशभर के 26 शहरों में एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस के विभिन्न वरिष्ठ नेताओं ने इन प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए […]

You May Like